Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि की एनईपी स्नातक की परीक्षाएं 18 दिसम्बर से

अवध विवि की एनईपी स्नातक की परीक्षाएं 18 दिसम्बर से


◆ 464 परीक्षा केन्द्रों पर 5 लाख 55 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 दिसम्बर से तीन पालियों में प्रराम्भ होगी। जिसके लिए सात जनपदों में 464 परीक्षा केन्द्र बनाये गए। परीक्षा में लगभग 5 लाख 55 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

विवि के परीक्षा नियत्रंक उमानाथ ने बताया कि कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के आदेशानुसार एनईपी के अन्तर्गत संचालित स्नातक बीए, बीएससी व बीकॉम की परीक्षा 18 दिसम्बर से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा की शुचिता के लिए 464 केन्द्र बनाये गए है। अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, अम्बेडकरनगर, गोण्डा, बहराइच, सुल्तानपुर में कुल 18 नोडल केन्द्र बनाये गए है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न कराई जायेगी।

विवि के मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि स्नातक परीक्षा को पारदर्शितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों को यथा निर्देश प्रदान कर दिया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 8 से 10 बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा 11.30 से 1.30 बजे तक व तृतीय पाली की परीक्षा 3 से 5 बजे तक तक होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments