Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में माह नवंबर में प्रदेश के 75 जनपदों में जनपद को ओवरऑल (विकास कार्य एवं राजस्व)  में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। सीएम डैशबोर्ड  के माध्यम से प्रत्येक माह जिले की रैंकिंग जारी की जाती है, सीएम डैशबोर्ड पर अब सभी योजनाओं की प्रगति विभागवार दर्ज होती है। इसी क्रम में माह नवंबर की रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें ओवरऑल (विकास कार्य एवं राजस्व) में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि सीएम डैशबोर्ड द्वारा जारी विकास कार्य  की रैंकिंग में भी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

जिलाधिकारी द्वारा विकास ओवरऑल (विकास कार्य एवं राजस्व) एवं विकास कार्यों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सदानंद गुप्ता सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी है एवं उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी आगे भी टीम भावना के साथ इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments