Tuesday, September 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत


अयोध्या। विश्व हिन्दु महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दूबे को मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचने पर कार्यकताओं ने जमकर स्वागत उनका स्वागत किया। उन्होनें अयोध्या रामलला, हनुमानगढ़ी व अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन किया। अयोध्या में संतो-महंतों से मुलाकात की।

        इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण दूबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गौमाता की दशा सुधारने पर कार्य किया जाएगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गौमाता के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए है। कत्लखाने बंद करा दिया गया है। गौआश्रय केन्द्रों का निर्माण कराया गया है। गोतस्करों के उपर लगातार पुलिस कार्यवाही कर रही है। गोउत्पादों व जैविक खेती को लेकर व्यापक जनजागरूकता की आश्यकता है। जिसको लेकर संगठन कार्ययोजना बना कर कार्य करेगा।

        जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने बताया कि पहली बार अयोध्या पहुंचने पर सैकडों कार्यकताओं ने सहादतगंज ओवर ब्रिज पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह व रामनामा पहना कर उनका स्वागत किया।

          स्वागत करने वालों में मनोज श्रीवास्तव, विवेकानंद पाठक, महंत अंजनी शरण दास, अमित सिंह, नीरज पाठक, अनामिका सिंह, अमृता सिंह, पल्लवी वर्मा, दीपक भट्ट, अंकित दूबे, राम प्रकाश त्रिपाठी, रीतेश दास, अजय मिश्र, प्रहलाद सिंह, आदि प्रमुख रूप शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments