Friday, March 6, 2026
HomeNewsविधानसभा चुनाव में जीत को लेकर भाजपा कार्यालय में मनाया गया जश्न

विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर भाजपा कार्यालय में मनाया गया जश्न


अयोध्या। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी विजय को लेकर पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व सिविल लाईन स्थित में कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता गिरीश पाण्डेय डिप्पुल के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां साझा की। भाजपा कार्यालय पर सुबह से मतगणना के लाईव प्रसारण को कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रुप से देखा।



भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की जीत कांग्रेस की गुमराह करने की राजनीति को लेकर जनता का जवाब है। अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को मतदाताओं ने स्वीकार किया। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद की विचारधारा से आज प्रत्येक व्यक्ति खुद को जोड़कर देख रहा है। भाजपा को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिला है। पार्टी कार्यालय में मुन्ना सिंह, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशाल सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, अंकित दूबे, सूरज सोनकर, नागेश प्रताप सिंह, आदर्श पाण्डेय, शिवम श्रीवास्तव, चेतन गुप्ता, एके तिवारी फौजी, हैप्पी दूबे आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments