Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावोटर चेतना अभियान के दौरान महानगर भाजपा ने बनाए करीब 18 हजार...

वोटर चेतना अभियान के दौरान महानगर भाजपा ने बनाए करीब 18 हजार नये मतदाता


अयोध्या। वोटर चेतना अभियान के दौरान भाजपा महानगर ने लगभग 18 हजार नये मतदाता बनाए। रविवार को पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान का समापन हो गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित अपने-अपने बूथों पर अभियान के समापन के दौरान मौजूद रहे।



महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि वोटर चेतना महाभियान के दौरान सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी के पदाधिकारी बूथों पर उपस्थित रहे। भाजपा पदाधिकारियों ने घर-घर सम्पर्क किया व लोगो को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में नाम डालने के लिए जागरुक किया गया। बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को हर अपेक्षित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे अभियान की मानीटरिंग पार्टी कार्यालय से की जाती रही। सभी बूथों पर प्रभारियों को तैनात किया गया था। मतदाताओं से सम्पर्क करके उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। अभियान के दौरान सभी बूथों पर बीएलओं की उपस्थिति रही। जिनसे समन्वय बनाते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्य किया। अभियान के दौरान सभी बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments