Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से अधेड़ घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से अधेड़ घायल

जलालपुर अंबेडकर नगर। तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। प्रकरण जलालपुर कोतवाली का है। जलालपुर कस्बे के निवासी सिराजुद्दीन कस्बे में ही टेंट का व्यवसाय करते हैं। बीते रविवार को दोपहर लगभग 1बजे वह अपने काम से बाजार गए हुए थे तथा नगर पालिका मोड़ के पास पहुंचते ही बाजार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर की वजह से मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और मोटरसाइकिल सवार सड़क पर घिसटते हुए काफ़ी दूर जा गिरा। टक्कर के बाद चालक ने ट्रैक्टर लेकर भागने का प्रयास किया किन्तु मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। ट्रैक्टर चालक की पहचान विशाल पुत्र मंशाराम निवासी बड़ागांव चौबे का पूरा थाना कोतवाली जलालपुर के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा उसके पैर में फैक्चर व अन्य चोटों की पुष्टि की गई। घायल के पुत्र रियाजुद्दीन ने पुलिस में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की विधिक जांच प्रारंभ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments