Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में एक ही गांव की दो किशोरी लापता

संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही गांव की दो किशोरी लापता

अंबेडकर नगर। एक ही गांव की दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। दोनो के परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर बुरा हाल है। मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र के मेंदीपुर का है। कपिल देव यादव पुत्र स्व0 रामचरितर ने थाने में दिए तहरीर में बताया कि बीते रविवार को दिन में दो बजे के लगभग हमारी 13 वर्षीय पुत्री व गांव के रहने वाले सेतू गौड़ की 14 वर्षीय पुत्री दोनों घर से बिना बताये की पर चली गई और वापस नही आयी है। इधर-उधर काफी तलाश की परन्तु नही मिली। उसका मोबाइल भी स्विच आफ है। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस विषय में थाना प्रभारी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments