Tuesday, September 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम की पैड़ी पर होगा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला और...

राम की पैड़ी पर होगा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला और समापन समारोह


अयोध्या। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी एवं महासचिव अजय गुप्ता ने बताया कि 25 नवंबर से राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता चल रही थी। प्रतियोगिता का समापन और अंतिम प्रतिस्पर्धा राम की पैड़ी पर आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश श्री सूर्य प्रताप शाही होंगे।

पदाधिकारी द्वय ने बताया कि एनटीपीसी राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 का रिकर्व एवं कंपाउंड राउंड की अंतिम स्पर्धा बुधवार को अपराह्न डेढ़ बजे से राम की पैड़ी अयोध्या में होगी। यह प्रतियोगिता अपराह्न साढ़े तीन बजे तक चलेगी। तत्पश्चात प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह राम की पैड़ी पर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments