Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर14 ग्राम पंचायतों में पहुंची भारत संकल्प यात्रा

14 ग्राम पंचायतों में पहुंची भारत संकल्प यात्रा


अंबेडकर नगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद के सात विकास खण्डों के 14 ग्राम पंचायतो माझियारी अठवारा, पहाड़पुर टडवा (ब्लॉक अकबरपुर), भसड़ा, नारायनपुर (ब्लॉक टांडा),  दुर्गीपुर फैजुल्लापुर, तेंदुआ (ब्लाक रामनगर), प्रतापपुर चमुर्खा, अहिरौली (ब्लाक कटेहरी), विशंभरपुर, डीहभियांव (ब्लॉक जलालपुर), रण्डौली, भीखपुर खुर्द(ब्लॉक भियांव), पमोली, किछुटी (ब्लॉक भीटी) में कार्यक्रम आयोजित की गई।

   कार्यक्रम में मोबाइल वैन के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री का उद्बोधन दिखाया जा रहा है। वहां पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकारी तथा प्रतियोगिता किया गया। कार्यक्रम में आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी वितरण, आयुष्मान कार्ड वितरण, पीएम किसान निधि प्रमाण पत्र, घरौनी के लोगों को प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

      विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 15 नवम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है।  यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनपद में संचालित प्रमुख योजनाओं का लाभ, लक्षित लाभार्थियों, खास तौर से वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुॅचें तथा स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिये आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधायें, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं जैसी प्रमुख योजनाओं का संतृप्तीकरण। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत वहां पर उपस्थित लोगों में से आवास योजना, समूह की महिलाएं, आयुष्मान कार्ड धारक, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्जवला के लाभार्थी, मुफ्त राशन के लाभार्थी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त लाभ के बारे में जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments