Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुटेक ने मनाया पेंशन पुरुष शहीद राम अशीष की पुण्यतिथि

युटेक ने मनाया पेंशन पुरुष शहीद राम अशीष की पुण्यतिथि

अंबेडकर नगर। यूटेक पेंशन बहाली मंच के जिला संयोजक शिव कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली हेतु अपने प्राणों की आहूत देने वाले शहीद राम अशीष सिंह के पुण्यतिथि पर आज बुधवार को जनपद में यूटेक पेंशन बहाली मंच के जिला संयोजक शिवकुमार मौर्य के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया और पेंशन पुरुष शहीद राम अशीष के संघर्षों को याद किया गया।

जिला संयोजक ने बताया की पुरानी पेंशन बहाली के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद राम आशीष के संघर्षों को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और संगठन पुरानी पेंशन बहाली तक यह संघर्ष जारी रखेगा। विकासखंड कटेहरी में ग्राम पंचायत अशरफपुर बरवां में पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ग्राम वासियों ने भी कैंडिल मार्च में हिस्सा लिया और पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष में सहयोग का वादा किया।

इस मौके पर यूटेक पेंशन बहाली मंच के जिला संयोजक शिवकुमार मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रीति,महिला मोर्चा की जिला मंत्री रीता राजभर, समाजसेवी कृष्ण मोहन वर्मा, डॉ हरीश चंद्र वर्मा, अवधेश कुमार, काजू अग्रहरी ,सुरेश कुमार, कुलदीप , राम लौट, रामजीत संतोष राजभर, राम नायक,डा० इन्द्रभान वर्मा, सचिन कन्नौजिया, रवि कन्नौजिया,राम लौट वर्मा, राकेश कुमार वर्मा,अनस, पूर्व प्रधान अब्दुल्ला अंसारी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments