Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव में आयेंगे करीब 61 देशों के प्रतिनिधि : डीएम

दीपोत्सव में आयेंगे करीब 61 देशों के प्रतिनिधि : डीएम

अयोध्या। दीपोत्सव में विभिन्न देशों के लगभग 61 प्रतिनिधि व उनके परिजन आयेंगे। रामकथा पार्क व चयनित 5 अन्य स्थलों पर रामलीलाओं का मंचन किया जायेगा। जिसमें 4 देश व 21 प्रदेशों के रामलीलाओं का मंचन शामिल है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी नितीश कुमार ने दीपोत्सव के पहले रामकथा पार्क में अधिकारियों से वार्ता के दौरान दी।
उन्होने कहा कि सभी वालंटियर अपने नियत, निर्धारित स्थल पर रहेंगे। राम की पैड़ी में अलग-अलग दीर्घायें बनायी गयी है। आगन्तुक अपने निर्धारित दीर्घा में ही बैठें। जिनकी ड्युटी लगी है। वह सम्मानजनक तरीके से निर्धारित स्थल पर ही बैठायें। सभी तैयारियां बहुत व्यवस्थित तरीके से की गयी है।
उन्होंने कहा कि राम की पैड़ी का कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रामकथा पार्क सहित शहर के विभिन्न चयनित स्थलों पर लगायी गयी एलईडी स्क्रीन पर की जायेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपने वाहनों को नियत स्थल पर ही पार्क करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनुरूद्व प्रताप सिंह, मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार सिंह, एसपी सिटी, सीओ टै्रफिक, एसपी ग्रामीण, पुलिस अधिकारी एवं शासन प्रशासन के अधिकारी, प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments