Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामण्डलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में अयोध्या विजयी

मण्डलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में अयोध्या विजयी


अयोध्या। राजकीय इन्टर कॉलेज अयोध्या के विवेकानन्द सभागार में मण्डल स्तरीय महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें अयोध्या मण्डल के अम्बेडकर नगर और अयोध्या के जिला स्तरीय बिजेताओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का विषय के पक्ष और विपक्ष में अयोध्या की विजेता शेषाद्रि ने पक्ष व जाहनवी ने विपक्ष और अम्बेडकर नगर की प्रतीक्षा राव ने पक्ष व रागिनी ने विपक्ष के रुप में अपने विचार प्रस्तुत किया। निर्माणक के दायित्व का निर्वहन डा. उदय भान मिश्र, एसएसवी इंटर कॉलेज मुगिश अहमद, राजकीय इंटर कॉलेज और डा दुर्गावती चौधरी राजकीय इंटर कॉलेज ने किया। निर्णायक मण्डल द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करके जनपद अयोध्या ने विजेता और अम्बेडकरनगर ने उप विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में जीआईसी के प्रधानाचार्य डा. एस.एन. तिवारी ने विजेता टीम को ट्राफी और प्रमाणपत्र तथा उप विजेता टीम को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान उप प्रधानाचार्य राजेश तिवारी, राम निहोर, बी.एन. पाण्डेय, ममता वर्मा, अर्चना यादव, राजेश शुक्ल, केपी वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन संस्कृत अध्यापक धर्मेन्द्र पाण्डेय ने किया। वही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मेरठ में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments