Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक सप्ताह बाद भी हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

एक सप्ताह बाद भी हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर


जलालपुर अंबेडकर नगर। सप्ताह भर पूर्व हुई हत्या के मामले में नाम जद आरोपियों में से जहां पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, वही तीन अन्य आरोपियों को ढूंढने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है, जिससे परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। बताते चले की बीते 17 अक्टूबर को जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के सोहगूपुर गांव निवासी विकलांग राजमन की हत्या कर गांव के निकट तालाब में फेंक दिया गया था । मृतक की भाई की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ 302 समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नाम जद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता पाई थी, लेकिन अभी तक तीन आरोपियों को पुलिस पकड़ने में नाकाम रही है। परिजनों का कहना है कि इन आरोपियों की बाहर रहने से हम लोगों को खतरा महसूस हो रहा है, इन्हें जल्द से जल्द पड़कर जेल भेजना चाहिए। वही इस मामले में कोतवाल जयप्रकाश सिंह ने बताया कि  आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments