Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपैमाइश करने गए लेखपाल से की गई गाली गलौज, लेखपाल की तहरीर...

पैमाइश करने गए लेखपाल से की गई गाली गलौज, लेखपाल की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। आईजीआरएस व संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र के निस्तारण को लेकर पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ गाली गलौज कर पैमाइश नहीं करने दी गई । पीड़ित की तहरीर पर कटका थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण जलालपुर तहसील के रतना ग्राम पंचायत के पलया पुरवे का है। जहां पैमाइश करने गए लेखपाल मिथिलेश पर हमलावर होते हुए उर्मिला पत्नी रामबहादुर और विनीत पुत्र राजबहादुर द्वारा गाली गलौज की गई। सरकारी कार्य में व्यवधान डालते हुए लेखपाल का फीता भी छीन लिया गया,जिससे पैमाइश नहीं हो सका।इस कृत्य से नाराज होकर लेखपाल ने कटका थाने में तहरीर दिया जिसमें दोनों लोगों के खिलाफ 353 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments