Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि पर जरुरतमंदों को कराया भोजन

मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि पर जरुरतमंदों को कराया भोजन

अयोध्या। पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि पर सपा नेता डा आशीष पाण्डेय दीपू के द्वारा आयोजित साप्ताहिक सेवा माह कार्यक्रम के तहत रामघाट स्थित माईवाड़ा में जरुरतमंदों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मेयर प्रत्याशी डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने बताया कि नेता जी ने अपना पूरा जीवन जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया।
उन्होने बताया कि प्रदेश महासचिव और अयोध्या के पूर्व विधायक जय शंकर पाण्डेय के संयोजन में नेता जी स्व. मुलायम सिंह यादव जी की प्रथम पुण्यतिथि से नेता जी की जयंती 22 नवंबर तक हर सप्ताह अयोध्या में जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रमुख स्थानों पर भूखों को भोजन करवाया जाएगा और जो जरूरतमंद रक्त के अभाव से जुझ रहे उनके लिए रक्तदान शिविरो का आयोजन करवा कर रक्त की व्यवस्था करवाई जाएगी। कार्यक्रम में माईबाढ़ा महंत कृष्णा दासी, समाजसेविका भारती सिंह, रोली यादव, विपिन यादव, विनोद पांडेय, विनीत उपाध्याय, सूरज पाठक, अभिनव चतुर्वेदी, आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments