Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगांजे के साथ एक गिरफ्तार

गांजे के साथ एक गिरफ्तार

जलालपुर अंबेडकर नगर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गैर जनपद के एक युवक के कब्जे से एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने उप निरीक्षक की तहरीर पर युवक के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली के उपनिरीक्षक रामजीत यादव, सिपाही अशोक सिंह, कपिल देव यादव के साथ बुधवार को सुबह क्षेत्र भ्रमण पर थे जब  मंगुराडिला तिराहे पर पहुंचे वहां  खड़ा एक युवक पुलिस को देख कर सकपका गया, पुलिस ने इससे पूछताछ शुरू किया तो अपना नाम राम सिंह चौहान निवासी संवाया थाना सरपतहा जिला जौनपुर  बताया। जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ । कोतवाल जयप्रकाश ने बताया कि युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments