Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंचारी रोग जागरूकता एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित

संचारी रोग जागरूकता एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित

मिल्कीपुर, अयोध्या। ब्लॉक मुख्यालय मिल्कीपुर सभागार में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर खंड विकास अधिकारी के के सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दिमागी बुखार, डेंगू, चिकनगुनिया मलेरिया, फाइलेरिया बीमारियों सहित सघन मिशन में इंद्रधनुष टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों के टीकाकरण पर चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी के के सिंह ने मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अपने आस-पास कहीं भी जल भराव न होने दें तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। तभी हम संचारी रोगों से निजात पा सकते हैं। साथ ही साथ संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के बाद खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेंद्र कुमार राव, एडीओ आईएसबी गौतम वर्मा, यूनिसेफ के बीएमसी आलोक पाण्डेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आर पी चतुर्वेदी सहित ग्राम विकास अधिकारी व दर्जनों ग्राम प्रधान एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments