Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसही पोषण, देश रोशन कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का हुआ आयोजन

सही पोषण, देश रोशन कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का हुआ आयोजन


बसखारी अंबेडकर नगर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विकासखंड बसखारी के डवकरा हाल में सही पोषण, देश रोशन कार्यक्रम के अंतर्गत एक गोष्टी का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह मौजूद रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी बसखारी डॉक्टर नीरज कुमार पांडे के नेतृत्व में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए जिला परियोजना अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने  कहा कि सरकार के द्वारा एनीमिया मुक्त प्रदेश का संकल्प आप सभी लोगों के सहयोग से संपन्न हो सकता है। ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ने मुख्य थीम सही पोषण देश रोशन करने के दायित्व का संकल्प दिलाया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि यह अभियान एक आंदोलन के रूप में जन-जन तक पहुंचना चाहिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अनुपम सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष विजय मणि यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता रूद्र प्रसाद उपाध्याय, आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन के जिला अध्यक्ष मंगल प्रसाद मिश्र, मुख्य सेविका  बिना ओझा, यास्मीन इकबाल,के पी सिंह सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments