Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजमीनी विवाद में 70 वर्षीय बुर्जुग की हत्या

जमीनी विवाद में 70 वर्षीय बुर्जुग की हत्या

अयोध्या। घर से शौच के लिए निकले बुर्जुग लहुलुहान हालत में खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा सीएचसी तारून ले गये वहां से जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।

  थाना क्षेत्र तारुन के केशरुआ बुजुर्ग गांव में जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग किसान की हत्या का मामला सामने आया है। क्षेत्र के राम शंकर निषाद उर्फ बावली पुत्र नगेश्वर 70 वर्ष ने सोमवार की देर शाम लगभग 5  बजे घर से शौच के लिए निकले थे। खेत जाते समय एक ग्रामीण को बुजुर्ग खेत के पास लहू लुहान हालत में दिखाई दिए। परिजन को जानकारी देनें के बाद उसे घर ले आए और इलाज के लिए सीएचसी तारुन ले गए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही राम शंकर की मौत हो गई । घटना की सूचना 112 डायल कर पुलिस को ग्रामीणों ने दे दिया मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक तारुन अशोक कुमार यादव ने जांचकर कार्यवाही भी शुरू कर दी है । मामला जमीनी विवाद का बताया गया है । फिलहाल मौके पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments