Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंबेडकर नगर महोत्सव की तैयारियां का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

अंबेडकर नगर महोत्सव की तैयारियां का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा अंबेडकर नगर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने मंच, स्टाल, झूले, सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई के सम्बन्ध में जायजा लिया गया तथा अंबेडकर नगर महोत्सव के तैयारी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जनपद में हवाई पट्टी पर 28 वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय अंबेडकरनगर महोत्सव कार्यक्रम 27, 28 व 29 सितंबर को आयोजित किया जा रहा। जिसके अंतर्गत प्रदेश और देश के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

 जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से आयोजित होने वाले वॉलीबुड कार्यक्रम, भोजपुरी कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, स्थानीय कलाकारों तथा बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

 इस दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर, जिला विकास अधिकारी, सीओ सिटी अकबरपुर, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला सूचना अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर तथा अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments