Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं की मौजूदगी में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं की मौजूदगी में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन


जलालपुर अम्बेडकरनगर। प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं की मौजूदगी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । सहयोग फाऊंडेशन, अनारा देवी संस्था केयर इंडिया फाउंडेशन एवं सीएचसी जलालपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर का भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। डॉ राजेश यादव, अमीषा खातून ,मोहम्मद अजीम, आशीष सोनी, अनुराग बरनवाल समेत 32 रक्त वीरों ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान पहुंचे तहसीलदार संतोष कुमार ने रक्तदान करते हुए रक्त वीरों का हौसला बढ़ाया। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य और भाजपा नेता अंशुमान सिंह ने हौसला  बढाते हुए शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई। भाजपा जिला अध्यक्ष ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं  से बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लेने की अपील की। वही नवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने युवाओं के सहयोग से किए जा रहे हैं इस पुनीत कार्य की जमकर प्रशंसा की। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत हो रहे आयोजनों की कड़ी में इस कैंप को आयोजित किया गया है। उन्होंने रक्त की कमी से प्रतिवर्ष होने वाली मौतों की बड़ी संख्या को रोकने में ऐसे रक्तदान शिविरों की उपयोगिता पर बल दिया। समाजसेवी आशुतोष सिंह, समीर चौधरी इशहाक अंसारी ने अपनी टीम सहित प्रबंधन की व्यवस्था संभाली। वही मेडिकल कॉलेज  काउंसलर दीपक नाग संग डॉक्टर सिद्धांत त्रिपाठी के नेतृत्व में आई रक्त कोश टीम ने रक्त का संकलन किया। इस मौके पर संजीव मिश्रा, डॉक्टर कमर जावेद, सत्येंद्र अग्रहरि, आदित्य गोयल, मुकेश समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments