Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या हाट के काटेजों का निर्माण वाल्मीकि रामायण के सातों कांडों पर...

अयोध्या हाट के काटेजों का निर्माण वाल्मीकि रामायण के सातों कांडों पर होगा आधारित


◆ चौधरी चरण सिंह घाट पर अयोध्या हाट में बन रहे हैं काटेज व फूड कोर्ट


◆ मण्डलायुक्त ने किया भौतिक निरीक्षण निरीक्षण


अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल  ने सरयू नदी के समीप स्थित चौधरी चरण सिंह घाट पर विकसित किये जा रहे अयोध्या हाट के अंतर्गत काटेज एवं फूड कोर्ट के कार्यो के कार्यों हेतु चयनित स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर सम्बंधित विभाग व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

                        मण्डलायुक्त ने चौधरी चरण सिंह घाट के बन्धे पर स्थित चौधरी चरण सिंह प्रवेश द्वार को आर्किटेक्चर से डिजाइन करवा के भव्य रूप से बनवाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने चौधरी चरण सिंह घाट पर बनाए जा रहे 24 काटेजों व फूड कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने समस्त काटेजों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ अयोध्या की कल्चरल थीम पर विकसित किये जाने के निर्देश दिये और फूड कोर्ट को भी गुणवत्तापूर्ण से बनाने तथा नियमित साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने उक्त समस्त कार्यो को माह दिसम्बर 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस दौरान इनकी संचालन संस्था ने अवगत कराया कि काटेजों का निर्माण वाल्मीकि रामायण से सम्बंधित सभी सातों कांडों पर आधारित होगा, जिन पर इसी से सम्बंधित मधुबनी पेन्टिंग की जायेगी तथा सभी 24 काटेजों पर श्रीराम के अवतारों का विवरण प्रस्तुत किया जायेगा। इसके उपरांत मण्डलायुक्त द्वारा टेन्ट सिटी के कार्यो का भी निरीक्षण किया गया तथा समस्त कार्यो को अपेक्षित समय में पूर्ण कर श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुविधा हेतु उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित सम्बंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments