Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा की कार्याशाला शनिवार को, क्षेत्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्बोधित

भाजपा की कार्याशाला शनिवार को, क्षेत्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्बोधित


अयोध्या। भाजपा महानगर अयोध्या की बैठक सहादतगंज कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में महानगर संगठन को और चुस्त दुस्त करने पर विचार विर्मश किया गया। इसको लेकर महानगर तथा जिला की कार्यशाला 23 सितम्बर को 10 बजे से सहादतगंज कार्यालय पर आयोजित की गई है। जिसे क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के जन्म दिन से गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा पर चर्चा भी बैठक के दौरान की गई।

     महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि भाजपा महानगर के सामने आने वाले दिनों में कई अत्यन्त महत्तवपूर्ण कार्यक्रम है। अयोध्या में दीपोत्सव, श्री राम जन्म भूमि की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान वीआईपी की आवाजाही तथा आगामी लोक सभा चुनाव। इन सभी कार्यक्रमों को कुशलता से सम्पन्न कराने के लिए संगठन को और चुस्त दुरूस्त करना होगा। इसके लिए कार्यकताओं का अभी से जुट जाना चाहिए। शक्ति केन्द्रो पर प्रभारी भी बनाए जाएंगे जिससे संगठन को और बल मिलेगा। शक्ति केन्द्रों पर ऊर्जावान कार्यकताओं को जिम्मेदारियां सौपीं जाएं। चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर के कार्यकताओं को एक्टिव मोड में लाना होगा।

इस दौरन सेवा पखवाड़ा में चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकताओं से ली गई। बैठक में शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, प्रतीक श्रीवास्तव, राम कुमार सिंह, अरविंद सिंह, तिलकराम मौर्या, राजेश मणि त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments