Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहनुमान गढी के सामने पुलिस ने किया भिखारी की पिटाई, वीडियो वायरल

हनुमान गढी के सामने पुलिस ने किया भिखारी की पिटाई, वीडियो वायरल


अयोध्या। हनुमानगढ़ी के सामने पुलिस के सिपाही ने एक भिखारी की पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना को लेकर लोग पुलिस के ऊपर सवाल भी उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक सिपाही भिखारी को वहां से जाने के लिए कह रहा है तथा उसकी पिटाई कर रहा है। इस दौरान किसी ने इस वीडियो को अपने मोबाइल में बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सिपाही के द्वारा भिखारी की पिटाई करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस दौरान हनुमानगढ़ी में अन्य सिपाहियों की मौजूदगी भी वायरल वीडियो में दिख रही है। पुलिस से भिखारी बहस भी करता नजर आ रहा है। लोग इस सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments