Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजहागीरगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत कुराव में हुए उपचुनाव में पूर्व प्रधान...

जहागीरगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत कुराव में हुए उपचुनाव में पूर्व प्रधान की पत्नी ने जीती चुनाव

आलापुर अंबेडकर नगर। जहागीरगंज विकासखंड के स्थानीय क्षेत्र पंचायत के कुराव में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में पूर्व प्रधान स्वर्गीय ज्ञानेश की पत्नी शशि बाला ने कुल 324 मत प्राप्त किया जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी रामधनी को 266 मत प्राप्त हुए। शशि वाला ने 58 मत के अंतर से उपचुनाव जीतकर अपने पति की विरासत को बरकरार रखा।

हम आपको बता दें कि पूर्व प्रधान की मृत्यु लंबी बीमारी की वजह से हो गया था। जिसके चलते यहां का ग्राम प्रधान पद रिक्त हो गया था। हुए उपचुनाव में पूर्व प्रधान की पत्नी शशि बाला चुनाव मैदान में थी तो वहीं दूसरे प्रतिद्वंदी रामधनी ने भी अपनी दावेदारी कर रखी थी। उपचुनाव के लिए गत 6 सितंबर को मतदान कराया गया था। मतगणना के बाद यहां के आरओ की जिम्मेदारी संभाल रहे खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने शशि बाला को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments