Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविधिक माप विज्ञान विभाग ने बैठक में दिया नये नियमों की जानकारी

विधिक माप विज्ञान विभाग ने बैठक में दिया नये नियमों की जानकारी

अयोध्या। विधिक माप विज्ञान विभाग अयोध्या जोन के द्वारा विभाग से सम्बंधित नये नियमों की जानकारी व व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु व्यापार अधिकार मंच के साथ में बैठक की गई। यह बैठक शशि गैस सर्विस देवाकली बाईपास के परिसर में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विभाग के उपनियंत्रक जोन मुकेश कुमार ने विभाग द्वारा आनलाईन सेवाओं के सम्बंध में, अनुज्ञप्ति धारियां के बीच उत्पन्न होने वाली समस्याओं के दूर करने के सम्बंध में, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता व व्यापारियों/उपभोक्ताओं के हितों के सम्बंध में जागरुकता को लेकर जानकारी दी गईं। इस दौरान व्यापारी नेता शैलेन्द्र सोनी रामू ने ग्रामीण क्षेत्रों के पदाधिकारियों व व्यापार बंधु की बैठक में यह जानकारी रखने की बात कही। जिससे सभी क्षेत्र के व्यापारियां को इसका लाभ मिल सकें। व्यापार मंडल के जिला प्रभारी कमल कौशल ने रामपथ निर्माण होने तक विभाग द्वारा किसी भी कार्यवाही पर रोक लगाने की बात कही। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, राजेश सिंह, रतन सिंह, संतोष कुमारी, पवन कुमार तिवारी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, राधाकृष्ण स्वर्णकार, राजकुमार, देवेन्द्र दूबे, युसुफ मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments