Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ गठन

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ गठन

अयोध्या। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक प्रेस क्लब अयोध्या में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक आशादीन तिवारी व संचालन कर्मचारी नेता अवधेश मिश्र ने किया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हुए भिन्न-भिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के संयोजक आशादीन तिवारी ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। जिनमें से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर विजय कुमार द्विवेदी सिद्धार्थनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ल औरैया, योगेश मिश्र बस्ती, महेश कुमार शुक्ला उन्नाव, प्रदेश महासचिव अवधेश मिश्रा अयोध्या, सचिव दुर्गा प्रसाद दुबे बस्ती, बृजेश कुमार शुक्ल बहराइच, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया अयोध्या, सदस्य गोपीनाथ श्रीवास्तव , आलोक कुमार पाण्डेय को मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी को अधिकृत किया गया कि वे एक माह के अंदर विधिवत कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम की योजना बनाएं।

प्रदेश संयोजक आशादीन तिवारी जी ने कहा कि आज सभी छोटे-छोटे संगठनों को एक बड़े मंच पर आकर संघर्ष करने की आवश्यकता है अन्यथा की स्थिति में हमारी आवाज को शासन-प्रशासन व विभाग दबाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। यदि हम संगठित नहीं हुए तो आने वाला समय काफी बुरा होगा। इस महासंघ में जूनियर हाईस्कूल, सहायता प्राप्त हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कॉलेजों (माध्यमिक विद्यालयों) के शिक्षणेत्तर कर्मचारी, सहायता प्राप्त वित्तविहीन महाविद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारी, विश्वविद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारी, तकनीकि संस्थाओं के शिक्षणेत्तर कर्मचारी, मेडिकल कॉलेजों के शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल होंगे। जूनियर, माध्यमिक, डिग्री, विश्वविद्यालय कर्मचारी के मध्य काम करने वाले सभी संगठनों को महासंघ की संबद्धता प्रदान की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी जी ने कहा कि सभी छोटे-छोटे संगठनों को महासंघ को जोड़ने के लिए पूरा प्रयास करेंगे और एक ही वर्ग के विभिन्न संगठनों का एक में विलय कराते हुए उनकी मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष विधिवत रखने का कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहने का वचन दिया ।

इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य सभी मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और मिष्ठान वितरण करके शुभकामनाएं व्यक्त की।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments