Sunday, September 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, करंट की चपेट में आने...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, करंट की चपेट में आने से मौत की सम्भावना

कुमारगंज, अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल के थाना कुमारगंज अंतर्गत ग्रामसभा कटघरा में संदिग्ध परिस्थितियों एक वृद्ध का शव मिला है। जिसकी करंट की चपेट में आने से मौत होने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। गांव निवासी अर्जुन गुप्ता पुत्र फेरई उम्र करीब 55 बर्ष शुक्रवार को दोपहर घास काटने के लिए घर से निकले थे और देर शाम तक वापस नहीं लौटे तब उनकी पत्नी उन्हे आसपास ढूंढा लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। अर्जुन गुप्ता के बेटे बाहर काम करने गए हुए थे जब वे रात में घर वापस आए तब अपने पिता को ढूढना शुरू किया। पिता को ढूढते-ढूंढते गांव के दक्षिण सिवान में स्थित मंशाराम आदि के खेत के पास गए तब देखा कि अर्जुन की लाश खेत पड़ी थी। प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज संजीव कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुच कर आसपास बारीकी से निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि करंट की चपेट में आने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण का पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments