Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमामूली विवाद में हुई मारपीट के दौरान किशोर की मौत, हत्या का...

मामूली विवाद में हुई मारपीट के दौरान किशोर की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अंबेडकरनगर। फसल लगा खेत चराने के विवाद मे हुई मारपीट के दौरान किशोर की मौत हो गयी हत्या का आरोप लगाते परिजनो ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रकरण मालीपुर थानाक्षेत्र भदोई गांव का है।घटना बीते शुक्रवार देर रात की है। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने किशोर को पुलिस वाहन से उसे नगपुर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

file photo

पुलिस ने परिजन की तहरीर पर सात के विरुद्ध हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना में शामिल एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अन्य नामजद फरार हो गए। शुक्रवार शाम को शीला यादव का पालतू जानवर घर के सामने स्थित महेंद्र यादव के खेत में चला गया। उस समय नुकसान की सूचना पर खेत के पास पहुंचे अजय,अशोक, महेन्द्र,राजेश, श्यामादेवी और सिम्पल शीला देवी हाथ में लाठी डंडा लेकर गाली गलौज देने लगी।जब शीला नुकसान की बात पूछने लगी तभी विपक्षी ईंट पत्थर चलाने लगे।इसी दौरान पड़ोसी किशोर विनोद यादव उर्फ कल्लू बीच बचाव को पहुंचा विपक्षी उसकी लाठी डंडा से पिटाई शुरू कर दिया।किशोर गिर गया और वही उसकी मौत हो गई।हत्या की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस किशोर को अस्पताल ले गई जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर मिलते ही विधवा माता सरोज देवी और बहन बेहोश हो गिर पड़ी।हत्या की सूचना पर सीओ देवेन्द्र कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर मिली श्यामा देवी को हिरासत में ले लिया।शेष आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि पीड़िता सरोज देवी की तहरीर पर अजय अशोक महेंद्र राजेश बृजेश श्यामा देवी और सिंपल के विरुद्ध हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments