Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवृद्ध की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

वृद्ध की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत में मारपीट के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को एक अदद कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। बीते मंगलवार को देर रात ब्रेकर को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे जिसमें गंभीर रूप से घायल जय राम की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी जिसमें कोतवाल संत कुमार सिंह ने अपने हमराहियों के साथ भरत लाल शर्मा, अरुण यादव, राजेश सिंह के साथ थाने से रवाना होकर गोलपुर सोनगांव में शांति व्यवस्था रखने हेतु ड्यूटी में तैनात थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में नाम जद अभियुक्त गण कहीं भगाने के फिराक में हैं और साधन का इंतजार कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दविस देकर सोनू यादव ,पिल्लू व पप्पू को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से एक अदद आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद किया गया। पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लेते हुए न्यायालय भेज दिया । जिनके ऊपर एससी एसटी समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments