Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआखिर ट्रेन में कैसे गम्भीर रुप से घायल हुई महिला सिपाही, 12...

आखिर ट्रेन में कैसे गम्भीर रुप से घायल हुई महिला सिपाही, 12 घंटे में पुलिस के हाथ खाली

  •  गम्भीरावस्था में लखनऊ में भर्ती है महिला सिपाही, पुलिस को बयान का इंतजार


  •  हत्या के प्रयास की धारा में दर्ज हुआ है मुकदमा, मेला डयूटी हेतु आयी थी अयोध्या


अयोध्या। सुल्तानपुर से अयोध्या ड्यूटी करने आयी महिला सिपाही सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में घायल मिली है। घटना के 12 घंटे बाद में पुलिस के हाथ खाली है। गम्भीरावस्था में सिपाही को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके बयान का इंतजार कर रही है। जिसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ सके। महिला सिपाही से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस के लिए यह घटना चुनौती बनी हुई है।
एसपी रेलवे पूजा यादव ने बताया कि सुबह जानकारी मिली कि सरयू एक्सप्रेस में एक महिला मुख्य आरक्षी घायलावस्था में मिली। जीआरपी अयोध्या कें द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया। मुकदमा पंजीकृत करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभी वह घायल है। जब बात करने लायक होंगी तो पता चलेगा कि उनके साथ क्या हुआ था। अभी घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। महिला सिपाही सुल्तानपुर में पोस्टेड है उनकी ड्यूटी अयोध्या में लगी थी। सम्भवतः नींद आने की वजह से वह मनकापुर पहुंच गयी। वापसी में अयोध्या आ रही थी। वहीं एसओ जीआरपी ने बताया कि मामले में धारा 332, 353, 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments