Sunday, September 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराखी त्योहार को देखते हुए टला अतिक्रमण हटाने का अभियान

राखी त्योहार को देखते हुए टला अतिक्रमण हटाने का अभियान

कुमारगंज, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील के नगर पंचायत कुमारगंज अंतर्गत गिरजा मोड़ के जोरियम सम्पर्क मार्ग पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के साथ-साथ हजारों लोगों का आना-जाना प्रतिदिन लगा रहता है।



सडक से अतिक्रमण खाली करवाने के लिए कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के सम्पत्ति व सुरक्षा विभाग द्वारा बीते दिनों उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर को प्रार्थना पत्र दिया गया था। उसके बाद सम्पत्ति विभाग द्वारा एक सप्ताह में अतिक्रमण हटा लेने की दुकानों पर नोटिस चस्पा की गई थी। इसी क्रम में आज सोमवार को तहसील प्रशासन व विश्वविद्यालय प्रशासन पुनः गिरजा मोड़ पहुचा। पुलिस एवं प्रशासनिक अमला देखते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम करीब आधा घंटा तक गिरजा मोड़ के पास रही उसके बाद उच्च अधिकारियो के निर्देश अथवा अन्य किसी कारण से दुकानदारो को रक्षा वंधन त्योहार तक मोहलत देते हुए त्योहार के बाद अतिक्रमण खाली कर देने का निर्देश देते हुए टीम वापस चली गयी। उसके बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments