Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस ने भेजा मर्चरी...

संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस ने भेजा मर्चरी हाउस


बसखारी अंबेडकरनगर।  स्थानीय थाना क्षेत्र में एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में  सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुटी भीड़ के माध्यम से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। तत्पश्चात बसखारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मर्चरी हाउस भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विट्ठलापुर संपर्क मार्ग के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिलने की खबर लगते ही मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सुचना पाकर पहुंची पुलिस व मौके पर जुटी भीड़ भी  शव की पहचान नहीं कर पाई। इसके बाद बसखारी पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर शव को मर्चरी हाउस भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। साथ उसकी शिनाख्त कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments