Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअरुण गिरी जी महाराज के नेतृत्व में अयोध्या में होगा 11 हजार...

अरुण गिरी जी महाराज के नेतृत्व में अयोध्या में होगा 11 हजार पौधों का रोपण

अयोध्या। ऋषिकेश उत्तराखंड से आये अरुण गिरी जी महाराज के नेतृत्व में अयोध्या 11 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा। एडवोकेट श्वेताराज सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान वह इसकी जानकारी दे रहे थे। अरुण गिरी जी महाराज ने कहा कि अयोध्या दर्शन के लिए आये है। यहां भगवान को 11 हजार पौधे अर्पित करेंगे।
उन्होने कहा कि अयोध्या में आओ पेड़ लगाये, यज्ञ ही जीवन है के तहत पौधरोपण किया जायेगा। अयोध्या आने से पहले मध्य प्रदेश में पौधरोपण किया गया था। सभी को अपने जीवन मंे दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए। तभी आपका जीवन सार्थक होगा। वहीं काशी विश्वनाथ मामले में उन्होने कहा कि न्यायालय पर हमें विश्वास है यहां से न्याय होगा। उन्होने कहा कि जब सूर्य एक है। रात व दिन एक है। तो देश में एक कानून होना चाहिए। एक जैसी व्यवस्था होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments