Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायोगी-2 के कार्यकाल में 5 लाख बेटियों की शादी का लक्ष्य :...

योगी-2 के कार्यकाल में 5 लाख बेटियों की शादी का लक्ष्य : अनिल राजभर


◆ अयोध्या मण्डल में करायी गयी 1356 पुत्रियों की शादी


◆ 1342 जोड़े हिन्दू तथा 14 जोड़े मुस्लिम


अयोध्या 25 नवम्बर। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने अयोध्या के जीआईसी मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान कहा कि योगी सरकार 2.0 कार्यकाल में 5 लाख बेटियों की शादी कराने का बीड़ा उठाया है। जिसके क्रम में आज अयोध्या मण्डल में 1356 पुत्रियों की शादी करायी गयी है जिसमें 1342 जोड़े हिन्दू तथा 14 जोड़े मुस्लिम है।

उन्होने कहा कि जोड़ों को उनके सुखमय जीवन के लिए हम 75 हजार रूपये के साथ विदा कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि अपंजीकृत मजदूर या श्रमिक की काम करते हुये यदि कोई अप्रिय घटना होने के कारण उसकी मृत्यु हो जाती है तो ऐसे अपंजीकृत मजदूरों को भी सरकार एक लाख रूपये की सहायता के रूप में देने जा रही है। अध्यक्ष/राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन रघुराज सिंह ने कहा कि श्रम विभाग में श्रमिकों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित है जिसकी जानकारी उन्हें होनी चाहिए, इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय।

सांसद लल्लू सिंह ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा सभी के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुये सामूहिक विवाह में आये हुये जोड़ों को आर्शावाद प्रदान किया। अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय एवं विधायकगण वेदप्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, डा0 अमित सिंह चौहान ने केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, छात्रों, छात्राओं, गरीबों, सभी के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी नव दम्पति को आर्शावाद प्रदान किया। इस अवसर पर मंत्री द्वारा विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाधिकारी नितीश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा सहित जिला प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

राजकीय इण्टर कॉलेज का मैदान निर्माण श्रमिकों के पुत्रियों के सामूहिक विवाह का लगातार तीसरी बार साक्षी बना। इस सामूहिक विवाह में ऐसे पंजीकृत श्रमिकों को अपने पुत्रियों के विवाह कराने का अवसर मिलता है।

कुल 1356 पुत्रियों का विवाह उनके धार्मिक रीतिरिवाज से संपन्न कराया गया। जिसमे 1114 अयोध्या जनपद के और 242 अंबेडकरनगर जनपद के कुल 1356 लाभार्थी शामिल हुये। इन लाभार्थी में कुल हिंदू जोड़े 1342 और मुस्लिम जोड़े 14 है। हिंदू जोड़ों का विवाह प्रतिष्ठित गायत्री परिवार के द्वारा हिंदू धार्मिक रीति-रिवाज से तथा मुस्लिम जोड़ो का निकाह उनके धार्मिक रीतिरिवाज से संपन्न कराया गया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments