Friday, March 6, 2026
HomeNewsबांग्लादेश की जूली ने यूपी के अजय से किया शादी, बांग्लादेश से...

बांग्लादेश की जूली ने यूपी के अजय से किया शादी, बांग्लादेश से अजय की आई लहूलुहान तस्वीर


मुरादाबाद। पाकिस्तानी सीमा व यूपी के सचिन की प्रेमकहानी के साथ एक और प्रेम कहानी सामने आयी है। यहां बांग्लादेश की जूली की फेसबुक के जरीये मुरादाबाद के अजय से दोस्ती हुई। जिसके बाद जूली अपनी 11 साल की बेटी को लेकर अजय के घर आ गयी। जूली ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया। इसके बाद अजय व जूली की शादी हो गयी। जूली ने अजय से अपना वीजा बढ़वाने की बात कहकर उसे बांग्लादेश ले गयी। अब बांग्लादेश से अजय की लहूलुहान तस्वीर सामने आयी है। जिसको लेकर अजय की मां सुनीता ने स्थानीय प्रशासन से शिकायत की है।



भोजपुर बीजना गांव निवासी सुनीता पत्नी रामचन्द्र अपने परिवार के साथ सिविल लाईन्स स्थित गौतमनगर नया गांव में किराये पर रहती है। सुनीता ने बताया कि उसका बड़ा बेटा अजय टैक्सी चालक है। दो साल पहले फेसबुक के जरीए उसकी दोस्ती बांग्लादेश के गाजीपुर की रहने वाली जूली से हो गयी थी। दोनो ने एक दूसरे के मोबाइल नम्बर ले लिये थे तथा आपस में बातचीत करत थे। एक साल पहले जूली अपनी 11 साल की बेटी को लेकर अजय के पास आ गयी। जूली के पास पासपोर्ट व वीजा था। यहां जूली ने हिन्दू धर्म अपना लिया। इसके बाद अजय से शादी कर ली। पन्द्रह दिन जूली यहां रुकी और उसके बाद पुनः बांग्लादेश चली गयी। कुछ दिन बाद जूली फिर से अजय के पास आकर रहने लगी। करीब तीन माह पहले जूली ने अजय से कहा कि उसका वीजा समाप्त होने वाला है। वह उसे बांग्लादेश बार्डर तक छोड़ आये। वीजा की अवधि बढ़ने के बाद वह वापस आ जायेगी। 15 दिन पहले उसके बेटे ने फोन करके बताया कि जूली बार्डर पर कुछ रुपये खर्च करके उसे बांग्लादेश ले आयी है। परन्तु उसके बाद अजय का परिवार से कोई सम्पर्क नहीं रहा। अब वहां के एक नम्बर से अजय ने अपनी फोटो भेजी है। जिसमें वह लहूलुहान हालत में दिख रहा है। अजय ने मद्द की गुहार लगाई हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments