Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरव्यवसाई के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

व्यवसाई के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

जलालपुर अम्बेडकरनगर। कटका थाने की पुलिस द्वारा विगत दिनों आम के व्यवसाई से हुए नगदी व आम की लूट का पर्दाफाश करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते ग्यारह जुलाई को निमटनी गांव थाना कटका में सेवारत न्यायाधीश  श्रीप्रकाश के बाग में बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें पुलिस विभाग की बहुत ही किरकिरी हुई थी। घटना में शामिल वांछित की तलाश में कटका पुलिस जिले के आला अधिकारियों के निर्देशन में हाथ पैर मार रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि घटना में शामिल सारे आरोपित नहर के किनारे की सड़क से होकर अपने घर जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और मौके पर पहुंचकर घटना में शामिल आठों  व्यक्तियों को एक साथ गिरफ्तार कर लिया और सभी व्यक्तियों ने एक सुर में घटना में शामिल होने की स्वीकारोक्ति प्रदान कर दी। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट का 24 किलो आम, चार हजार नगद वह 315 बोर का एक तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments