Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबीसी प्वाइंट संचालक से हजारों की लूट

बीसी प्वाइंट संचालक से हजारों की लूट

आलापुर अम्बेडकर नगर। क्षेत्र के अशरफा बाद में बीसी प्वाइंट संचालक दिनेश यादव से बाइक सवार बदमाशों ने हजारों की नगदी लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां ली।  मालूम हो दिनेश बैंक ऑफ बड़ौदा रामनगर से 68 हजार रुपया निकाल कर जा रहे थे, उसी दौरान उनका पीछा कर रहे बदमाशों ने नहर के पास इस घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी आलापुर रामबहादुर सिंह व थानाध्यक्ष ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से जानकारी प्राप्त किया और पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments