Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअनियंत्रित थ्री व्हीलर तालाब में घुसी चालक की मौत

अनियंत्रित थ्री व्हीलर तालाब में घुसी चालक की मौत

बसखारी अंबेडकर नगर। अनियंत्रित थ्री व्हीलर सड़क किनारे स्थित तालाब में पलट गई,जिसमें चालक की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना रविवार की रात की बताई जा रही है। थ्री व्हीलर चालक वकील पुत्र स्वर्गीय अजीम उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी बसखारी थ्री व्हीलर को लेकर बरही एदिल पुर की तरफ से बसखारी की तरफ आ रहा था। इसी बीच वह हंसवर थाना क्षेत्र के लखन पुर मेढ़ी के करीब सड़क के किनारे स्थित एक तालाब में आमंत्रित होकर वाहन समेत घुस गया। हालांकि थ्री व्हीलर पानी में पूरी तरीके से डूबी न होने के कारण स्थानीय लोगों ने सोचा कि चालक निकल कर चला गया होगा। लेकिन जब रविवार की सुबह वाहन को निकालने के लिए पुलिस व स्थानीय लोग जूटे तो चालक का भी शव तालाब में पाया गया। जिसे पंचनामा भरवाते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं चालक के नशे में होने की चर्चा है, जो तालाब में डूबने से पहले एक वाहन से भी टकराने से बच गया था।इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments