Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकोचिंग जा रही छात्रा को कंटेनर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

कोचिंग जा रही छात्रा को कंटेनर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत


अयोध्या। कोतवाली रुदौली के भेलसर चौकी क्षेत्र में कोचिंग जा रही छात्रा को कंटेनर ने टक्कर मार दी। छात्रा की मौके पर मौत हो गयी। दुघर्टना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गये। छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पूरे प्रकरण की जांच पुलिस कर रही है।



क्षेत्र के ग्राम सरायदौलत की रहने वाली मानसी मौर्य पुत्री देवनारायन मौर्य घर से कोचिंग के लिए निकली थी। मानसी कक्षा 10 की छात्रा थी। जब वह भेलसर चौकी क्षेत्र के अख्तियारपुर मोड़ पर पहुंची तो इसी बीच अज्ञात कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की है। दुघर्टना के बाद स्थानीय लोगो का मौके पर जमावड़ा लग गया। लोगो में घटना को लेकर आक्रोश भी देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments