Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट की चपेट में आने से युवती समेत दो की मौत 

करंट की चपेट में आने से युवती समेत दो की मौत 

आलापुर अंबेडकरनगर। बुधवार की तड़के एच टी लाइन के तार की चपेट में आने से एक अधेड और एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी वा तहसीलदार ने आक्रोशित हो रहे ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत करवाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर में तड़के लगभग साढ़े चार बजे टहलने जा रहे रामदरस यादव पुत्र पदारथ उम्र लगभग 58वर्ष व् प्रियंका पुत्री ओमप्रकाश चौरसिया उम्र लगभग 18 वर्ष रास्ते पर गिरे हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गए जिससे दोनों की झुलस कर मौत हो गयी है उपजिलाधिकारी आलापुर सौरभ शुक्ल द्वारा परिजनो से वार्ता कर आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments