Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपाइयों ने देखा मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

भाजपाइयों ने देखा मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

जलालपुर अंबेडकर नगर। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संयुक्त रूप से बूथ संख्या 62 पर नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र की अध्यक्षता में लाइव प्रसारण सुना गया। नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में जो कार्यक्रम हो रहे हैं और उसमें आप लोग (कार्यकर्ता) जो मेहनत कर रहे हैं उसकी जानकारियां लगातार मुझ तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी । विधानसभा मीडिया सहसंयोजक विकाश निषाद ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि इस अवसर पर जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, राम किशोर राजभर,पूर्व विधायक सुभाष राय,एमएलसी प्रतिनिधि कृष्ण गोपाल गुप्ता, देवेश मिश्र, अमित मद्धेशिया आदि मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments