Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआदित्य विजन के नये शोरुम का हुआ उद्घाटन

आदित्य विजन के नये शोरुम का हुआ उद्घाटन

अयोध्या। शहर के नियावां रोड स्थित आदित्य विजन के 115 वें नए शोरूम का उद्घाटन हुआ। श्रीरामवल्लभा कुंज के अधिकारी महंत राजकुमार दास ने शोरूम का दीप प्रज्वलित करके उद्घाटन किया। आदित्य विजन के निदेशक निशांत प्रभाकर ने कहा कि यहां 36 मासिक किश्तों पर ब्याज मुक्त फाइनेंस की सुविधा हम देते है। आदित्य विजन ग्राहकों को जीरो रूपए डाउन पेमेंट पर मनाहा प्रोडक्ट घर ले जाने के साथ हाथों-हाथ डिलीवरी तथा मोबाईलों पर सुपर एक्सचेंज ऑफर मुहैया करा रही है। जिसके अंतर्गत ग्राहक अपने पुराने किसी भी इलेक्ट्रानिक उपकरण की अच्छी कीमत पाकर नया ले जा सकते हैं। प्रतिष्ठित बैंक एचडीएफसी, आईडीएफसी फस्ट आईसीआईसीआई बजाज द्वारा हाथों-हाथ आसान किस्तों में सभी उपकरणों के लिए लोन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अंतर्गत बजाज फाइनेंस के ग्राहकों के लिए एक ईएमआई आदित्य विजन देगी। साथ ही अपने ग्राहकों के लिए रु 7500/- तक का कैशबैक दे रही है। 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है तथा यह ऑफर क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड पर लागू है। आदित्य विजन अपने ग्राहकों को 20 प्रतिशत तक कैशबैक भी दे रही है। आदित्य विजन बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश का इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चेन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments