Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

आनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। संगठन के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि आनलाइन ट्रेडिंग से भारत के 7 करोड़ व्यापारियों और उनके कर्मचारियों का जीवन रसातल में जा रहा है। इसीलिए आनलाइन ट्रेडिंग हटाइये, सात करोड़ व्यापारियों का जीवन बचाइये। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सौ-पचास कारपोरेट घराने जब घर-घर माल बेचेंगे तब खुदरा व्यापारी का जीवन बदहाल होगा। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश गुप्ता ज्ञान केसरवानी संजय सावलानी नीरज जायसवाल जसवीर सिंह बब्बू सिंह मनोज गुप्ता चंद्रभान गोपी आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments