Saturday, March 7, 2026
HomeNewsफतेहगंज रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का 40 प्रतिशत काम पूरा

फतेहगंज रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का 40 प्रतिशत काम पूरा

 


◆ मार्च 2024 तक ओवरब्रिज निर्माण पूरा करने का है लक्ष्य


◆ जल्द ही रेलवे की तरफ भी शुरु होगा कार्य


अयोध्या। सेतु निगम के द्वारा काफी तेजी से फतेहगंज ओवरब्रिज निर्माण का कार्य किया जा रहा है। ओवरब्रिज निर्माण का अभी तक 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। रेलवे की पटरियों की दोनो तरफ ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। वहीं फतेहगंज चौराहे से जीआईसी की तरफ भी ओवरब्रिज निर्माण को लेकर तेजी से काम चल रहा है।



फतेहगंज रेलवे क्रासिंग शहर की व्यस्ततम क्रासिंग में एक थी। वर्तमान में यहां रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा था। यहां जमीन अधिग्रहण में मुआवजे को लेकर विवाद सामने आया था। परन्तु प्रशासन ने प्रकरण में सहमति बना ली है। अब सहमति के आधार पर लोगो ने अपने निर्माण को लगभग तोड़ दिया है। वहीं ओवरब्रिज का ढांचा अब दिखाई देने लगा है।



वहीं ओवरब्रिज निर्माण को लेकर लालबाग होकर बैकल्पिक रास्ते का प्रयोग लोग कर रहे है। रास्ता कई जगह पतला होने की वजह से यहां जाम की स्थिति बन जाती है। सेतु निगम के जेई रोहित अग्रवाल ने बताया कि फतेहगंज ओवरब्रिज के निर्माण का 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। रेलवे के प्रोशन पर जल्द काम शुरु होगा। इसके लिए दूसरी एजेन्सी का चयन किया गया है। मार्च 2024 तक निर्माण का कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments