Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमुख्यमंत्री के जाते ही जिला चिकित्सालय के वार्ड से बटोरे जाने लगे...

मुख्यमंत्री के जाते ही जिला चिकित्सालय के वार्ड से बटोरे जाने लगे बेड पर बिछे चादर

  • कुछ मरीजों को एक दिन पूर्व ही दे दी गई थी छुट्टी

अंबेडकर नगर। जिला चिकित्सालय में मुख्यमंत्री के दौरे के एक दिन पूर्व वार्ड में ऑपरेशन के लिए भर्ती किए गए मरीजों को छुट्टी दे दिया गया। जबकि इसके पूर्व में भी उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के भी आने के एक दिन पूर्व इसी तरह मरीजों को छुट्टी दे दिया गया था। जिला चिकित्सालय से कुछ ही दूरी पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। वही जिला चिकित्सालय के अंदर नजारा कुछ और ही था। वार्ड में आलम यह था कि जिन मरीजों की छुट्टी एक दिन पूर्व कर दी गई थी, मरीजों के बेड पर चमकती दमकती हुई चादर डाल दी गई थी और जब मुख्यमंत्री का उड़न खटोला जिले से उड़ा तो बिछे हुए सफेद चद्दर को तत्काल कर्मचारियों ने समेटना शुरू कर दिया , सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को आर्थो ओटी बंद था, कोई भी ऑपरेशन नहीं किया गया। चर्चा है कि यहां मरीज से यह कहकर छुट्टी दे दी गई कि कोई पूछेगा तो यह बता देना कि हमने ऑपरेशन कराने के लिए अपना डेट बढ़वा लिया है, बाद में करवा लेंगे। सवाल यह उठता है कि इस तरह की बात एक मरीज कर सकता है न कि वार्ड से गायब कई मरीजों का यही मत हो सकता है। आखिर मरीजों की संख्या घटाकर चिकित्सालय प्रशासन क्या दिखाना चाह रहा था। मुख्य चिकित्साधीक्षक से जब इस विषय में बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments