Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविद्युत पोल पर चढ़ा वृद्ध, जमीनी विवाद में कार्यवाही न होने से...

विद्युत पोल पर चढ़ा वृद्ध, जमीनी विवाद में कार्यवाही न होने से था परेशान

जलालपुर अम्बेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के रामनगर नरसिंहपुर गांव में शुक्रवार को काफी समय से जमीनी विवाद का निस्तारण ना होने से परेशान होकर एक वृद्ध आत्महत्या करने के लिए हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ गया। सूचना पाकर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कुछ  देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के काफी मान मनौव्वल व कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

    गांव के भीमसेन का अपने पट्टीदार राजमणि व लालमणि से करीब एक दशक से जमीनी विवाद चल रहा है। पीड़ित ने थाने से लेकर उच्चाधिकारियों को कई बार मामले से अवगत कराते हुए चक्कर लगाया।  मुख्यमंत्री से भी इसकी शिकायत की गई। इसके बाद भी आज तक समस्या का निराकरण नहीं किया गया। पुलिस व प्रशासन की उपेक्षा से परेशान हो कर शुक्रवार को पीड़ित भीमसेन गांव के ही निकट आत्महत्या करने के लिए एक हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़कर बैठ गया।

    जिसे देख परिजन हैरान हो गए।  हाई वोल्टेज ड्रामा करीब 2 घंटे तक चलता रहा इस दौरान तमाशबीनो की भीड़ जुटी रही। सम्मनपुर उपनिरीक्षक तारा सिंह ने बताया कि किसी तरह समझाने बुझाने के बाद वृद्ध को खंभे से नीचे उतारा गया। समस्या के समाधान के लिए विपक्षी राजमणि व लालमणि को भी थाने ने पर लाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments