Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

आलापुर अंबेडकर नगर। थाना अंतर्गत सैदपुर रसीदपुर निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय अर्पण पुत्र राकेश कुमार का शव गांव के बाहर गूलर के पेड़ से संदिग्ध अवस्था में लटकता हुआ पाया गया। शव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आलापुर थाना में दी, जिसके उपरांत पुलिस कर्मियों के द्वारा शव को नीचे उतारा गया और पुलिस टीम के द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई। परिजनों ने बताया कि अर्पण शाम को खाना खाने के बाद खेत में सोने के लिए कह कर गया था। अर्पण रामनगर स्थित एक निजी महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। स्थानीय लोगों ने बताया कि अर्पण ने एक बार जहर खाकर जान देने का भी प्रयास किया था।

 इस विषय में पंडित त्रिपाठी ने बताया कि अभी हमें कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments