Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

जलालपुर अम्बेडकरनगर। कोतवाल संतकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गस्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।  जलालपुर कोतवाल मय हमराह बीते शुक्रवार को क्षेत्र देखभाल और रात्रि गश्त पर थे। गश्त के दौरान नगपुर बाजार में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा। रोकने पर वह व्यक्ति हड़बड़ा कर भागने लगा। जिसे पुलिस बल द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया। जामा तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति के पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम एकलाख अहमद पुत्र रईस अहमद निवासी नगपुर बताया। आरोपित को हिरासत में लेकर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर पहले से ही जैतपुर, बसखारी, जलालपुर थानों में गैंगस्टर, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट समेत तमाम मामलों में 8 मुकदमे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments