Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबेहोशी की हालात में खेत में मिले दो घराती, बरातियों पर मारने...

बेहोशी की हालात में खेत में मिले दो घराती, बरातियों पर मारने पीटने का आरोप

जलालपुर अंबेडकरनगर। बारात में हो रहे नाच को देखकर लौट रहे दो युवकों की बारातियों ने लात घुसा वा अन्य औजार से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अज्ञात बाराती दोनों युवक को बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गए। सुबह दोनो युवक बेहोशी की हालत में ग्रामीणों को खेत में मिले।ग्रामीण उन्हे घायल अवस्था में थाना ले गए और बारात मालिक सहित नौ अज्ञात के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया। घटना थाना के खालिसपुर गांव की है। बीते गुरुवार को गांव निवासी सहदेव के घर जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना के संसार पट्टी गांव निवासी नंदलाल के घर से बारात आई थी। बारात में घराती और बराती में तूतू मय के बाद मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनो पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बात खत्म हो गई। रात में नौटंकी नाच हो रही थी। इसी गांव के दूसरे पुरवे के दिनेश और मंदीप रात दो बजे नौटंकी नाच देखकर वापस घर जा रहे थे।इसी दौरान तीन चार मोटरसाइकिल से पहुंचे लगभग दर्जन बारातियों ने दोनों युवकों को गाली गलौज देकर दौड़ा लिया।दोनो युवक जान बचाकर खेत की तरफ भागे किंतु बारातियों ने लात घुसो व अन्य औजार से प्रहार कर दिया।दोनो युवकों का सिर फट गया। शरीर पर गंभीर चोट आयी और दोनो बेहोश हो गए। दोनो युवकों को घायल अवस्था में थाना ले जाया गया और पुलिस को तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments